Please wait
राष्ट्रमंडल खेल 2026: अजय बाबू ने भारोत्तोलन में जीता रजत पदक Sudhir wins historic लोक परीक्षाओं में नकल पर शिकंजा और कसेगा, संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश Sudhir wins historic ऑपरेशन 'नवजीवन-II' में झारखंड पुलिस को बड़ी सफलता, 16 सक्रिय माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण Sudhir wins historic प्रधानमंत्री से मिले असम के सांसद, बाढ़ की स्थिति से कराया अवगत Sudhir wins historic पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक Sudhir wins historic ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’ Sudhir wins historic पीओके भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान से वार्ता हुई तो सिर्फ यही मुद्दा उठाया जाएगाः राजनाथ सिंह Sudhir wins historic पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार Sudhir wins historic पत्रकार हमला प्रकरण में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, गुंडा दमन कानून से कार्रवाई Sudhir wins historic एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic

प्रधानमंत्री माेदी की कूचबिहार में जनसभा कल, एसपीजी ने संभाला मोर्चा

यह सभा ऐतिहासिक रासमेला मैदान में आयोजित होगी, जिसे लेकर पूरे जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

04 Apr 2026

प्रधानमंत्री माेदी की कूचबिहार में जनसभा कल, एसपीजी ने संभाला मोर्चा

कूचबिहार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। यह सभा ऐतिहासिक रासमेला मैदान में आयोजित होगी, जिसे लेकर पूरे जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

इस संबंध में प्रधानमंत्री की सुरक्षा टीम और स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) के अधिकारी कूचबिहार पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे है। वहीं, कूचबिहार एयरपोर्ट पर सेना के हेलीकॉप्टर की ट्रायल लैंडिंग भी की गई।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री माेदी रविवार दोपहर करीब तीन बजे कूचबिहार एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से सड़क मार्ग के जरिए रासमेला मैदान स्थित सभा स्थल तक जाएंगे।

राज्य और जिला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी लगातार तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं।

भाजपा नेताओं के मुताबिक, यह जनसभा कूचबिहार और अलीपुरद्वार जिले की 13 विधानसभा सीटों के उम्मीदवारों के समर्थन में आयोजित की जा रही है। सभास्थल पर तीन स्तरों में कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बैठने की व्यवस्था की गई है। प्रधानमंत्री मोदी की इस रैली को लेकर उत्तर बंगाल की सियासत में हलचल तेज हो गई है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


प्रधानमंत्री माेदी की कूचबिहार में जनसभा कल, एसपीजी ने संभाल
यह सभा ऐतिहासिक रासमेला मैदान में आयोजित होगी, जिसे लेकर पूरे जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News